अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि – विनोद पांडेय

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद कुमार पांडेय सदस्य बार काउंसिल ऑफ उप्र ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष रामलखन सिंह व राजीव मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श कुमार, सहसचिव प्रशासन रेणुवन्ति शाह,सहसचिव पुस्तकालय राहुल अग्रहरि, सहसचिव प्रकाशन अभिनाथ यादव,
व सचिव अंजनी सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार एवं गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ में विष्णुकांत तिवारी,छोटेलाल अग्रहरि, रामजी पांडेय, अनूप श्रीवास्तव,सुनील द्विवेदी एवं गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ में आशीष कुमार गुप्ता,राकेश कुमार, परमानंद सिंह, देवकुमार शर्मा व रजनीश कुमार को क्रमशः एमएलसी आशुतोष सिंहा,एसडीएम निखिल यादव, अपर मुंसिफ मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार सोनकर, नगर चेयरमैन कमलेश मोहन,पूर्व विधायक हरिराम चेरो, इल्डर कमेटी चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनोद पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है। अधिवक्ताओं के हित मे अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कियर जाने की लड़ाई सरकार से लड़ी जा रही है। सरकार अधिवक्ताओं के साथ अन्याय कर रही है, जिसका विरोध बार काउंसिल अंतिम दम तक करेगा। उन्होंने नई कार्यकारिणी का आभार जताया।समारोह अध्यक्ष एमएलसी अशुतोष सिन्हा ने कहा कि मैं भी अधिवक्ता समाज से हूं, इसलिए अधिवक्ताओं की पीड़ा अच्छी तरह महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार में बार-बार अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के सवाल पर,सरकार ने समिति गठित कर दिया है। शीघ्र ही समिति से रिपोर्ट तैयार कराकर, उसे लागू कराने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कचहरी परिसर में डॉ राजेन्द्र भवन के लिए दिए गए पांच लाख रुपये का उपयोग करने के उपरांत उसके साज सज्जा, फर्नीचर आदि के लिए पांच लाख अलग से देने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक हरिराम चेरो, एसडीएम निखिल यादव, चेयरमैन कमलेश मोहन, दुद्धी बार अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, नंदलाल,प्रभु सिंह,रामनिहोर यादव,जुबेर आलम,अवधनारायण यादव समेत अन्य अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि संगठन के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने वादकारी हित में बार एवं बेंच को सामंजस्य स्थापित कर लोगों को न्याय दिलाने की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने सबका आभार जताया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया।
इस मौके पर सोनभद्र बार अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,जितेन्द्र श्रीवास्तव, विजय सिंह, प्रेमचंद यादव, डॉ लवकुश प्रजापति, रामपाल जौहरी, मनोज मिश्रा, रामजी पाण्डेय, समेत सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन सत्यनारायण यादव ने किया।



