सोनभद्र

मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज विकास खण्ड के मारकुंडी मे आरती चौबे के नेतृत्व में महिलाओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। इस रैली में महिलाओं ने कांग्रेस और सपा के खिलाफ नारेबाजी की। महिला मोर्चा की शबनम मिश्रा ने महिला आरक्षण पर जोर दिया और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया है।
महिलाओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा के तहत रैली निकाली। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस अवसर चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास उर्फ संजय केशरी, तेजधारी यादव अनिल पाठक, श्री अमरनाथ पनिका, सत्यम मौर्य, मनमोहन यादव,जी श्री संतोष साहनी जी भारी संख्या महिलाए उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार