सोनभद्र

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पिछले तीन दिनों के भीतर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों के खिलाफ़ भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है।दिनांक 25 अप्रैल को उप-निरीक्षक श्रवण कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चेतवा राजो मोड़ पर एक युवक खड़ा होकर आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर भद्दी टिप्पणियां कर रहा है, जिससे राहगीर महिलाएं शर्मिंदगी महसूस कर रही हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से फिरोज खान पुत्र दाऊद खान निवासी जरहा टोला को गिरफ्तार किया।इससे एक दिन पूर्व 24 अप्रैल को उप-निरीक्षक दीनानाथ राम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि डोडहर तिराहे पर एक युवक अश्लील हरकतें कर रहा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी अक्षय कुमार पुत्र राजेश निवासी रेहटा ककरी महिलाओं को देखकर “आजा मेरी जान मेरी बाहों में…” जैसी अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस द्वारा दिए गए फर्द दस्तावेज की प्रति को फाड़कर फेंकने का भी प्रयास किया वहीं 23 अप्रैल को पुलिस टीम ने ग्राम बकरिहवा से लगभग 50 गज आगे नदिरा रोड पर कार्रवाई की।यहाँ रमाकान्त पुत्र रामदेनी निवासी चकवगेदरी सानी को महिलाओं पर छींटाकशी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी सड़क किनारे खड़ा होकर राहगीर महिलाओं को देखकर अश्लील टिप्पणी कर रहा था।बीजपुर पुलिस के अनुसार तीनों ही मामलों में अभियुक्तों ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।हालांकि इन गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस ने जनता से गवाही देने की अपील की लेकिन लोक-लाज या डर के कारण कोई स्थानीय नागरिक गवाह बनने को तैयार नहीं हुआ।
पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि यह एक जमानतीय अपराध है जिसके बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App