सोनभद्र

राजेश देव अध्यक्ष, फैजान अंसारी बने महामंत्री

दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र सत्र 2024-2026 का चुनाव संपन्न

– रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत बभनौली स्थित एक मांगलिक भवन में हुआ कार्यक्रम

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी सत्र 2024-2026 का चुनाव बभनौली स्थित एक मांगलिक भवन में सोमवार को एल्डर कमेटी की देख रेख में संपन्न हुआ। जिसमे राजेश देव पांडेय को अध्यक्ष एवम फैजान अंसारी को महामंत्री चुना गया।
इसके अलावा उपाध्यक्ष सुरेंद्र केशरी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, सहसचिव प्रदीप धर दिवेदी,संगठन सचिव विमल कुमार तिवारी, लेखा परीक्षक पंकज शेखर एवम प्रवक्ता राकेश पति त्रिपाठी को सर्व सम्मति से चुना गया। कार्यकारणी पद पर जगदीश्वर जायसवाल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश शरण मिश्र, मिथिलेश कुमार सिंह, उमापति पांडेय, पवन कुमार शर्मा,श्री प्रकाश यादव, जनार्दन पांडेय एवम राकेश कुमार श्रीवास्तव का चुनाव किया गया।
चुनाव की समस्त कार्यवाही एल्डर कमेटी चेयरमैन पीएन सोनी एवम एल्डर कमेटी सद्स्य अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश शरण मिश्र एवम कृष्ण कांत तिवारी की निगरानी में कराई गई। एल्डर कमेटी चेयरमैन पीएन सोनी ने सभी पदों पर चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसका करतल ध्वनि से उपस्थित बार के सदस्य अधिवक्ताओं ने समर्थन किया।
बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश देव पांडेय ने कहा कि मैं बार और बेंच की मर्यादा कायम करते हुए सदैव बार हित में कार्य करूंगा। नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवम कार्यकारणी सदस्यों को एल्डर कमेटी सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App