सोनभद्र

ट्रक के धक्के से महिला हुई घायल वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित जामा मस्जिद के पास आज दोपहर के बाद लगभग 3:00 बजे ग्राम पंचायत सलैयाडीह निवासी फुलझरिया देवी उम्र लगभग 65 वर्ष पत्नी स्वर्गीय विलास यादव को झारखंड की ओर से आ रही ट्रक ने मारा जोरदार टक्कर जिसके कारण उक्त महिला का बायाँ पैर और कमर बुरी तरह से कुचल जाने के कारण मौके पर भिड़ लग गया आनन फानन में मौजूद लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हेतु ले गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देख डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासिनी घायल फुलझरिया देवी ने बताया कि आज दोपहर में विंढमगंज बाजार से धान का बीज लेने के लिए आई थी, धान का बीज लेकर वापस अपने घर जा रही थी इसी बीच झारखंड की ओर से आ रही ट्रक ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया जिसके कारण मै बुरी तरह घायल हो गई हूं। दुर्घटनाके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर पहुंचे पुत्र रूपनारायण ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात डॉक्टर के द्वारा वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किए जाने के बाद प्राइवेट वाहन से लेकर उपचार हेतु चले गए।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों में इस बात की चर्चा थी कि रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान दुकानदारों के द्वारा पटरी पर दुकान लगा दिए जाने के कारण रोड पर जाम की स्थिति हो जाती है जिसके कारण बाजार करने आए ग्रामीण का भीड़ रोड पर ज्यादा हो जाती है अगर प्रशासन समय रहते रोड के पटरी पर लगने वाले दुकानदारों को खाली नहीं कराया जाता है तो आने वाले दिनों में और भी बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App