सोनभद्र

खेत की जोताई कर रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा चालक की मौत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना के ग्राम पंचायत करहिया में सोमवार को लगभग डेढ़ बजे खेत की जुताई करते वक्त ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक32 वर्षीय संतोष पुत्र राम किशन की मौके पर मौत हो गई।मृतक के चाचा छोटेलाल की सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार ने शव का पंचनामा भरवाकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।ग्राम प्रधान राजनारायण ने बताया कि संतोष गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चला कर जीवन यापन करता था।सोमवार को वह एक किसान का खेत जोत रहा था कि बगल में 5 फिट गड्ढा वाले क्षेत्र में ट्रैक्टर चला गया और पलट गया जिससे चालक इंजन के नीचे दब गया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में उचित कार्यवाही की जा रही है।वही मुर्धवा बिजपुर मार्ग के किरबिल्ल से म्योरपुर बाइक से घर लौट रहे 23 वर्षीय हरिओम को विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया।प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया बाद उसे वहा से ट्रामासेंटर् रेफर कर दिया गया। अधीक्षक डा पी एन सिंह ने बताया की घायल यूवक को सर में गंभीर चोट आई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित
Download App