सोनभद्र

दो हजार सुरक्षा पिलर और कटीले तार के घेरे में होगी सड़क किनारे जंगल की कीमती भूमि

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) जरहा वनरेंज क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे कीमती जंगल की जमीन पर अब कब्जा अभियान या अतिक्रमण करना आसान नही होगा दो हजार सुरक्षा पिलर और कटीले तार के घेरे में होगी सड़क किनारे जंगल की कीमती सरकारी जमीन।उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेंजर जरहा राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में बीजपुर थाना के पास सड़क के उत्तर पटरी बाजार और नकटू बैढन मोड़ सहित सड़क किनारे वन विभाग की सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश को नाकाम करने के लिए दो हजार सुरक्षा पिलर गाड़ कर उसमें कटीले तार को लगाया जाएगा।उन्हों ने बताया कि यह अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।रेंजर राजेश सिंह ने कहा कि गाँवो में जोतकोड के नाम पर दबंगो द्वारा किया गया अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से सुरक्षा खाई खोद कर वन भूमि को सुरक्षित किया जाएगा।उन्हों ने कहा कि अगर इस कार्य मे कहीं कोई अड़चन आएगी तो सम्बन्धितों के खिलाफ केश भी दर्ज कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार
Download App