सोनभद्र

योग भारत को विश्व गुरु बनाया — प्राचार्य राजकुमार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राचार्य राजकुमार के साथ शिक्षकों कर्मचारियों एवं विद्यालय के आसपास रहने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने क्षेत्र की प्रख्यात योग शिक्षिका प्रभा पांडे के निर्देशन में शुक्रवार को योग किया। विद्यालय के प्रार्थना सभागार में सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने करतल ध्वनि के बीच पुष्पगुच्छ भेंट कर योग शिक्षिका प्रभा पांडे का स्वागत किया। स्वागत संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि योग के क्षेत्र में भारत विश्व गुरु की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने योग दिवस एवं योग के महत्व की चर्चा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था जिसे 177देशों के

अनुमोदन से 11 दिसंबर 2014 को स्वीकार कर लिया गया और 21 जून 2015 को 170 से भी अधिक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग शिक्षिका प्रभा पांडे ने बताया कि इस साल 2024 का थीम स्वयं और समाज के लिए योग है। इस थीम से स्पष्ट है कि योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बढ़ाता है बल्कि सामाजिक कल्याण में भी योगदान देता है। यह थीम व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्वास्थ्य के परस्पर संबंध को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह हजार लोगों के साथ श्रीनगर के डल झील के किनारे योग के द्वारा आतंकवाद के नकारात्मक ऊर्जा को योग के सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करने के उद्देश्य से योग कर रहे हैं। विश्व के एक सौ सत्तर से भी अधिक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोग योग कर रहे हैं। योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अति आवश्यक है। योग एकाग्रता और ग्रहण करने की क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग हमें निरोग बनाता है। निरोग होने से हम दीर्घायु और ताकतवर होते हैं और अस्पताल का खर्च भी बचता है। इसलिए सभी को पूर्ण मनोयोग से नियमित योग करना चाहिए। योग शिक्षिका प्रभा पांडे ने कहा भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए योग थीम को भी महत्व दिया गया है। इस थीम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और स्वस्थ बनाना है। सभागार में उपस्थित सभी श्रोताओं ने इस विचार को बड़ी तन्मयता से सूना और योग किया। सीआईएसएफ के बुद्धिराम राम एवं अखिलेश देव पांडे के साथ अनेक अभिभावकों ने भी योग किया। अंत में प्राचार्य राजकुमार ने योग शिक्षिका प्रभा पांडे एवं अखिलेश देव पांडे को विद्यालय की ओर से उपहार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी।
Download App