सोनभद्र

कोयला लोड ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर दोनों घायल

विंढमगंज सोनभद्र(सुमन गुप्ता) थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घीवही ग्राम पंचायत अंतर्गत हिंडालको के द्वारा संचालित हॉस्पिटल के पास पुलिया पर कोयला लदी ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवार को धक्का मारा जिसके कारण एक मोटरसाइकिल पर सवार दीपक यादव उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र मानिकचंद यादव निवासी ग्राम जोरूखाड लगभग 20 फीट नीचे पुलिया में जा गिरा, दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार मनोज कुमार उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र राम केश्वर निवासी जोरूखाड को भी चोट लगी है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा निजी वाहन से प्राथमिक उपचार हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए ।सूचना पर पहुंची स्थानीय प्रशासन ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज पूर्वाहन लगभग 10:00 जोरूखाड ग्राम पंचायत निवासी दीपक यादव पुत्र मानिकचंद यादव, मनोज पुत्र रामकेश्वर दोनों दोस्त अपने-अपने बाइक में कोलिनडूबा में स्थित पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल लेने के लिए आए थे। पेट्रोल लेकर वापस जाने के क्रम में घिवही ग्राम पंचायत में हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से स्थित अस्पताल के पास पुलिया पर विंढमगंज की ओर से दुध्दि जा रही कोयल लदी ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से धक्का मारा जिसके कारण दीपक मोटरसाइकिल से गिरते हुए लगभग 20 फीट नीचे पुलिया में जा गिरा जिसके कारण उसके हाथ व पैर फैक्चर हो गया तथा मनोज कुमार को भी चोट लगी है दुर्घटना के पश्चात स्थानीय लोगों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सूचना पर पहुंचे थाने के उप निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव ने दुर्घटना किए हुए कोयल नदी ट्रक को पकड़ लिया है। उप निरीक्षक ने कहा कि घायलों का उपचार के पश्चात विधि सम्मत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App