सोनभद्र

पारिवारिक कलह से तंग युवक ने सल्फास खा कर देदी जान घर मे मचा कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत पिण्डारी गाँव मे एक युवक ने पारिवारिक कलह से ऊब कर मंगलवार को सल्फास खा लिया हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल युवक को एनटीपीसी रिहंद के धन्वन्तरि चिकित्सालय में भर्ती कराएं जहां युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर बैढन के लिए रेफर कर दिया था।वहां भी उसकी हालत में सुधार नही हुआ तो डॉक्टरों ने उसको हीरावती हॉस्पिटल बैढन भेज दिया था जहां इलाज के दौरान युवक ने मंगलवार की देर रात दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार गौरीशंकर पुत्र रामबृक्ष उम्र 25 निवासी पिण्डारी एल्यूसीसी मार्केटिंग कम्पनी में काम करता था। बताया गया कि कई दिन से पारिवारिक कलह से गौरीशंकर परेशान रहता था।इसी से ऊब कर उसने अपने जीवन को समाप्त करने की योजना बनाई और बाजार से प्रतिबंधित कीट नाशक दवा सल्फास लाकर सेवन कर मौत को गले लगा लिया। बुधवार को मौत की खबर लगते ही पत्नी सहित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजन चीख चीख कर दहाड़े मार रहे हैं लेकिन जो होना था वह हो गया अब तो केवल पश्यताप बचा है। उधर हीरावती चिकित्सालय के डॉक्टर विनोद वैश्य ने फोन पर बताया कि सल्फास खाने वाले अधिकांश मरीज की मौत होती ही है मामले की सूचना पुलिस को भेज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App