सोनभद्र

बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान 30 लोगों के काटे कनेक्शन मचा हड़कम्प

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) नधिरा सबस्टेशन के बकरिहवा फीडर अंतर्गत इंजानी गाँव के टोला महमडं और लीलाडेवा गाँव मे बिजली विभाग ने बुधवार को मीटर रीडिंग और बकाया बिजली बिल को लेकर बृहद चेकिंग अभियान चलाया। अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि महमडं में लगाए गए 16 केवीए ट्रांसफार्मर पर महज दो लोगों का बिल जीरो मिला बाकी वहां पर तीन लाख से अधिक बकाया बिजली बिल जमा नही हुआ था। इसी प्रकार लीलाडेवा गाँव मे लगाए गए 25 केबीए ट्रांसफार्मर पर महज तीन लोगों का बिल जीरो मिला बाकी लोगों पर दो लाख बकाया पड़ा मिला।इस दौरान दोनों गाँवों में कुल 30 लोगों का बिजली कनेक्शन काटा गया तो दोनों गाँव मे लगभग पाँच लाख बकाया बिजली बिल तत्काल जमा कराने के पश्चात ही कनेक्शन जोड़ने की हिदायत दी गयी। अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि बगैर बिजली बिल जमा किये अगर एक भी कनेक्शन जोड़ा गया तो सम्बन्धित लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।उन्हों ने कहा कि जिनका कनेक्शन है वे मीटर लगवा लें और संयोजन के पश्चात बिजली का उपयोग करें। मौके पर लाइनमैन टीजीटू मीटर रीडर सहित बिजली कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App