सोनभद्र

देवर ने कुल्हाड़ी से हमला कर भाभी को उतारा मौत के घाट

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के कनछ ग्राम पंचायत के पकरी टोले मे भाभी के नाजायज संबध को लेकर चल रही पंचायत के समक्ष देवर ने क्रोध मे आकर भाभी को कुल्हाड़ी से सर पर वार मौत के घाट उतार दिया,घटना देख पंचायत भी बीच बचाव कर के भाग खड़ी हुयी। सूचना पाकर मौके से पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच मे जुट गयी है घटना के बाबत स्थानीय लोगो ने बताया की देवर मनोज यादव का आरोप था की उनकी भाभी सोनी देवी का किसी गैर मर्द से नाजायज रिश्ता बना रखा है। रात रात भर मोबाइल से बात भी करती रहती है उसके भाई ट्रक चालक है वह अक्सर बाहर रहते थे वह इस रिस्ते से काफी खफा था। इसी को लेकर पंचायत बुलाई गयी थी पंचायत के दौरान भाभी को काफी समझाया किंतु वही नही मानी इससे देवर मनोज यादव गुस्से मे आकर कुल्हाड़ी से अपनी भाभी सोनी देवी पत्नी सतेन्द्र यादव उम्र लगभग 30 वर्ष,के सर पर कई वार कर दिया जिससे वह लहुलुहान हो तड़प तड़प कर मौके पर मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया ने मौके की स्थिति जांच कर पंचनामा कर शव को अपने कब्जे मे ले लिया। कुछ समय बाद अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह सीओ सीटी चारू द्विवेदी मौके पर पहुंची घटना की जांच कर लोगो के घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने बताया की प्रेम संबध की बात विवाद मे देवर मनोज यादव द्वारा कुल्हाड़ी से अपनी भाभी सोनी देवी की हत्या कर दी गयी पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कारवाई किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App