सोनभद्र

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक गाय दो बैल की मौत किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महरिकला गाँव मे बुधवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एकही पशुपालक की एक गाय और दो बैल की दर्दनाक मौत हो गयी।पशुपालक सुभाष चन्द्र विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि शाम को जिस वक्त बिजली गिरी तीनों पशु घर के पास खेत मे थे। बताया गया कि दुधारू गाय कीमती थी इस के दूध को बेच कर घर का खर्चा चलाया जाता था तो दोनों बैल गरीब किसान के खेती में मदतगार थे तीनो पालतू पशुओं की मौत से पशुपालक किसान की खेती का कार्य प्रभावित हो गया है। बताया कि बारिश सामने है बैल के मौत से उनका कृषि कार्य प्रभावित होगा पशुपालक ने तहसील प्रशासन को फोन पर घटना की जानकारी देकर आपदा राहत कोष से सहायता दिलाएं जाने की माँग की है। इसबाबत पशु चिकित्साधिकारी बीजपुर डॉ हेमंत कुमार ने बताया कि हमने पीएम में सभी परीक्षण कर लिया है तीनो पशुओं की मौत आकाशीय बिजली से हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App