सोनभद्र

खराब सड़क में बाइक हुई अनियंत्रित पेड़ से भिड़ी चालक गम्भीर

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बकरिहवा से बीजपुर तक 25 किलोमीटर खराब सड़क में गढ्ढा बचाने के चक्कर मे एक बाइक चालक अनियंत्रित हो कर पेड़ से भिड़ गया चीख पुकार सुन मौके पर पहुँचे लोगों ने घायल अवस्था मे बाइक चालक को एनटीपीसी के धन्वन्तरि हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां सिर में गम्भीर चोट के कारण उसको नेहरू हॉस्पिटल जयंत के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रदीप पुत्र राजू भारती उम्र 21 निवासी ग्राम जरहा टोला नीमडॉड सोमवार दोपहर अपने घर से बीजपुर किसी कार्य बस जा रहा था कि नकटू के पास जंगल मे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और गढ्ढा बचाने के चक्कर मे वह पेड़ में टकरा गया।बाइक चालक को सिर सहित कई जगह गम्भीर चोट लगी है। समाचार लिखने तक प्रदीप की हालत गंभीर बताई गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App