सोनभद्र

अनपरा प्रीमियर लीग में ऊर्जान्चल टाइगर्स को हरा ककरी महाराजा बनी चैंपियन

अनपरा/सोनभद्र अनपरा प्रीमियर लीग रात्रिकालीन कैनवास चौका क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में ऊर्जान्चल टाइगर्स को 4 विकेट से हराकर ककरी महाराजा बनी चैंपियन, ये प्रतियोगिता 8 जून से 16 जून अनपरा कालोनी के आपरेटिंग मनोरंजन केंद्र में खेला गया ।
ऊर्जान्चल टाइगर्स ने 12 ओवरों में 6 विकेट पर 83 रन बनाए जिसमें सचिदानंद ने 34 व आशुतोष राय ने 29 नाबाद बनाये जवाब में ककरी महाराजा ने 11.1 ओवरों में 5 विकेट पर 84 रन बना लिए व खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज की जिसमे शिवम ने 43 रन,अमन ने नाबाद 20 रन बनाए, मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज शिवम सिंह को पंखा व कूलर मनोज सिंह, शंकर दयाल, मुरारीलाल, अशोक राय द्वारा दिया गया । सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आशुतोष राय को पीसीएल जेई मुरारीलाल द्वारा बल्ला, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज राजू जायसवाल को शू राजपूत सन्स द्वारा, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक मोनू पनिका को अशोक राय द्वारा, सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी अजय यादव को मनोज सिंह द्वारा दिया गया ।
फाइनल में विजेता टीम को ट्रॉफी व 11 हजार नगद धनराशि अनपरा नगर पंचायत चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैसवार द्वारा, उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 7 हजार नगद धनराशि संजय उपाध्याय द्वारा दिया गया एवं प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर अनपरा लायंस के कप्तान अशोक गुप्ता को ट्रॉफी मनोज सिंह, शंकरदयाल द्वारा दिया गया । अम्पायर श्वेताभ, अरबाज़, स्कोरर सोनू,आयुष, कमेंट्री हेमंत उपाध्याय द्वारा दिया गया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
Download App