सोनभद्र

बेतन भुगतान के अभाव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे सुरक्षा वन प्रहरी

डीएफओ के आश्वासन के बाद भी कार्यालय के बाहर डटे रहे वन प्रहरी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) जरहा वन रेंज क्षेत्र में कार्यरत दर्जनों सुरक्षा वन प्रहरी बेतन भुगतान के अभाव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।शनिवार शाम डीएफओ रेणुकोट के बीजपुर आगमन की खबर पर एनटीपीसी आवासीय परिसर के रेंज कार्यालय के बाहर वन प्रहरी घँटों डटे रहे।सभी ने एक स्वर से रेंजर के कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए बकाया बेतन भुगतान की माँग की। मौके पर पहुँचे रेणुकोट वनप्रभाग के डीएफओ स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के आश्वासन के बाद भी रेंज कार्यालय के बाहर वन प्रहरी हंगामा करते रहे। सुरक्षा वन प्रहरी अरबिंद तिवारी,नरेंद्र कुमार,परवेज खां, धन्नूराम, देवकुमार,काशीराम,रामप्रताप,अत्रिलाल, अजित कुमार,राजनारायण,सूरज कुमार,शिवनारायण सहित तीन दर्जन प्रहरियों का आरोप है कि बेतन माँगने पर रेंजर डियूटी से हटाने की धमकी देते हैं जब कि कोई तीस साल तो कुछ लोग दस बारह साल पंद्रह साल से वन विभाग जरहा में निष्ठा से सेवा करते चले आ रहे हैं।आरोप है कि किसी का दो साल तो किसी का छ महीना किसी का एक साल से बेतन बकाया पड़ा है। सुरक्षा वन प्रहरियों ने संयुक्त रूप से हताक्षरित मुख्यमंत्री सहित सम्बन्धित अधिकारियों को एक पत्र भेज कर आरोप लगाया है कि हमलोग बेतन के अभाव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।सुरक्षा वन प्रहरी अजित कुमार ने कहा कि मजबूरी में बेटी की शादी अपनी बाइक बेच कर किया तो बीरू ने बताया कि उसकी बिटिया की शादी तय थी लेकिन पैसा के अभाव में शादी कैंशील करनी पड़ी कुछ इसी तरह सूरज का भी हाल है कि पैसा भुगतान के अभाव में परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है दुकानदार सामान देने से मना कर दिया है।कई लोगो के बच्चों की स्कूल में फीस तक जमा नही हुई है।आरोप है कि रेंजर अपने सगे सम्बन्धियों की हाजिरी लगा कर सरकारी खजाने से बेतन भुगतान कर दिए है इसकी जाँच उच्चस्तरीय स्तर पर अधिकारी करें तो दूध का दूध पानी का पानी साफ हो जाएगा।प्रहरियों ने कहा कि अब हम लोगों की उम्र नही रह गयी है कि कहीं और ड्यूटी कर अपना और परिवार का खर्च चलाएं ऐसी स्थिति में अगर किसी को डियूटी से हटाया जाएगा तो हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं। इस बाबत डीएफओ स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मार्च 2023 से 24 तक का लगभग नौ लाख रुपये बेतन दे दिया गया है सभी को आज बुलाया गया है मस्टररोल में अगर हाजिरी लगी होगी तो उसका भी भुगतान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App