सोनभद्र

विहिप व बजरंग दल की संयुक्त रूप से किया आतंकवाद का पुतला दहन, सौंपा ज्ञापन

दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय तहसील मुख्यालय के मेन गेट पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में आंतकी संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं की हत्या का विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। संयुक्त रूप से राष्ट्रपति नामित ज्ञापन एसडीएम दुद्धी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने श्री संकट मोचन मंदिर से निकल कर तहसील मोड़ पहुँचे। मंगलवार को ज्ञापन देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी कटरा से शिवखोड़ी जाते समय 9 जून को हिंदू श्रद्धालुओं की बस पर क्रूर पाकिस्तान पोषित इस्लामी आतंकवादियों का कायराना हमला किया। जिसमें 10 निर्दोष हिंदू तीर्थ यात्री मारे गए। संपूर्ण देशवासियों को स्तंभ करने वाली घटना और इस घटना से पूरा देश आहत है और भारी आक्रोश भी है। जम्मू कश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंस झेल रहा है। धारा 370 हटाने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है। लेकिन लगता है कि उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है। हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटना बड़ी है। इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। देश के नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का घटना सहित कृत्य करके इस्लामी का आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है। बजरंग दल इस तरह की घटना का निंदा करता है। और इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दें। इस प्रकार के तत्वों को संरक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी तत्वों को भी कठोरता से समुचित इलाज हो ऐसा केंद्र सरकार से सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर मिलिंद परांडे केंद्रीय संगठन महामंत्री, विवेक नीरज राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल,ब संदीप गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष पीयूष अग्रहरि, आलोक जायसवाल, सुरेंद्र अग्रहरि, अनुराग त्रिपाठी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी समेत प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्ता... साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र
Download App