सोनभद्र

नीट परीक्षा पेपर लीक व धांधली प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध सीबीआई जांच हो

युवा मंच ने पीएम को लिखा पत्र

संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित हो

सोनभद्र।युवा मंच ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक्स हैंडल पर पत्र पोस्ट कर नीट परीक्षा पेपर लीक व धांधली प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध सीबीआई जांच कराने और संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की है। युवा मंच संयोजक राजेश सचान की ओर से प्रेषित पत्र के माध्यम से पीएम मोदी के संज्ञान में लाया गया है कि 67 अभ्यर्थियों द्वारा 720 में 720 अंक लाकर आल इंडिया में प्रथम रैंक हासिल करना, विवादित ग्रेस मार्क्स देना , हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र में 6 छात्रों का आल इंडिया में प्रथम रैंक हासिल करना आदि तमाम ऐसे गंभीर आरोप हैं जिसका संतोषजनक स्पष्टीकरण एनटीए की ओर से नहीं आया है। 5 मई 2024 को आयोजित हुई इस परीक्षा में बिहार समेत अन्य राज्यों में पुलिस ने शिक्षा माफियाओं के रैकेट को पकड़ा है और नीट परीक्षा पेपर लीक होने और व्यापक स्तर पर धांधली के पर्याप्त सबूत हैं। बावजूद इसके एनटीए ने पेपर लीक, धांधली और परीक्षा परिणाम में अनियमितता के आरोपों को नकार दिया है। इससे एनटीए की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App