सोनभद्र

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को महिला थाना दुद्धी में शांति समिति की बैठक सीओ प्रदीप सिंह चन्देल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरिके से मनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी।
सीओ प्रदीप सिंह चन्देल ने कहा कि त्यौहार को सौहार्द पूर्ण वातावरण में परंपरागत ढंग से मनायें। किसी नई परंपरा की इजाजत नही है। पुलिस की पैनी नजर अवांछनीय तत्वों पर रहती है। गलत गतिविधियों पर तत्काल कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। धार्मिक संगठन से जुड़े कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। सदर कल्लन खां ने कहा कि बकरों की कुर्बानी और नमाज सलीके से अदा की जायेगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि त्यौहार पर विजली, पानी व साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाये। खासकर अनियमित विद्युत आपूर्ति पर लोगों ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए पर्व को सादगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, कोतवाल मनोज सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज रामअवध यादव, कमलेश सिंह कमल, मु0 शमीम अंसारी, देवेश मोहन, जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल, कन्हैयालाल अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, फतेह मुहम्मद खाँ, सुरेंद्र अग्रहरि गुरुजी, हाजी फैजुल्लाह, ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र, त्रिभुवन यादव, विदवंत घसिया, विनोद यादव, निरंजन जायसवाल, राजू कुशवाहा, सुभाष कुमार समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App