सोनभद्र

ब्लॉक प्रमुख और रेंजर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौध रोपण

जंगल बचेंगे तो जीवन बचेगा, का दिया संदेश

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)म्योरपुर रेंज परिसर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और रेंजर जबर सिंह ने संयुक्त रूप से पौध रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया और ग्रामीणों का आह्वान किया कि हर परिवार 5 पौधा फलदार और इमारती लगाए और उसकी सुरक्षा कर उसे वृक्ष बनते तक देख भाल करे तो उसका लाभ आर्थिक रूप से भी होगा और पर्यवारण सरंक्षण की दिशा में अहम योगदान होगा। ब्लॉक प्रमुख श्री गोंड ने कहा कि सिंगरौली क्षेत्र में हम ग्रामीण औधौगिक प्रदूषण के चपेट में है और स्थिति यह है कि अगर यहां पेड़ पौधे और जंगल ना हो तो दिल्ली से भी ज्यादा वायु प्रदूषण तथा ताप मान सहना पड़ता।प्रकृति ने हमारे क्षेत्र को पहाड़,नदी जंगल सब कुछ प्रकृति के साथ मनुष्य जीवन के अनुकूल दिया है।लेकिन औधौगिक प्रदूषण के साथ हम उजाड़ होते जंगलों का सामना कर रहे है। जंगल में खास कर जलावानी के लिए छोटे पौधे तेजी से काटे जा रहे है उसके लिए जागरूकता की जरूरत है।प्रमुख ने कहा कि जल्द ही प्रधानों के साथ वन विभाग की एक बैठक आयोजित किया जायेगा और ग्रामीणों को जागरूक किया जाए कि वे जलावनी के लिए हरे पौधे ना काटे।जरूरत पड़ी तो वन विभाग नियमानुसार कार्यवाही भी करे। क्योंकि जंगल है तभी जीवन है।पर्यावरण कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा ने पर्यावरण के बिगड़ते हालात,प्रदूषण से हो रही बीमारियो को लेकर चर्चा की।और कहा की हवा पानी के साथ मिट्टी में भी उधोगों का जहर फैल रहा है।इस पर रोक लगाने की जरूरत है।मौके पर शिव कुमार ,विजेंद्र सिंह,अनिल कुमार, शकील खान,सर्वेश कुमार सिंह यादव,विशाल कुमार पाठक,गोविंद शाह, चंद्रभान , ओम प्रकाश, आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App