सोनभद्र

पर्यावरण की सुरक्षा ही जीवन का आधार -भूपेश चौबे

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) पर्यावरण की रक्षा के लिए सजग होना होगा। क्योंकि इसका खामियाजा मानव जाति के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भुगतना पड़ रहा है। जलवायु परिर्वतन के कुप्रभाव को कम करने के लिए गंभीरता पूर्वक पहल करना होगा। इसके लिए पेड़-पौधा लगाने के साथ प्रदूषण को कम करने के उपायों को अमल में लाना होगा। तभी पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी। बुधवार को सोनभद्र वन प्रभाग कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने पौधरोपण के पश्चात पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया।
सदर विधायक ने कहा कि जल जीवन का आधार है। जीवन के पांच तत्वों में सबसे महत्वपूर्ण। जल का आधार है, पर्यावरण की रक्षा। पर्यावरण कैसे हो, इस बारे में वामनपुराण में उद्दत है “पृथ्वी सगन्धा सरसास्तथाप: स्पर्शी च वायुर्ज्वलिंत च तेज:। नभ: सशब्दं महत्ता सहै व कुर्वन्तु सर्वे गम सुप्रभातम्’। ऐसे शुद्ध वातावरण का आधार एकमात्र पर्यावरण की रक्षा से ही संभव है तथा पानी का एक मात्र स्रोत। वैसे तो भारतीय संस्कृति में वनस्पति की रक्षा के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए इसे धर्म से जोड़ा ही है, समय-समय पर हमारे महापुरूषों ने इस अलख को जगाए रखा। इस मौके पर डीएफओ कुंज मोहन वर्मा, एसडीओ चुर्क विनीत सिंह, एसडीओ रामगढ़ शत्रुघ्न त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला म्योरपुर में युवाओं व महिलाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, अप्रैल से नया बैच शुरू अनपरा परासी की महिला भारी मात्रा मे गाजा स्विफ्ट डिजायर कार के साथ गिरफ्तार बीआरसी कोन में ब्लाक स्तरीय शिक्षा संगोष्ठी सम्पन्न उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान बभनी में नोडल शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल।
Download App