सोनभद्र

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं जन्माष्ठमी का त्यौहार – एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) महिला थाना दुद्धी में रविवार की शाम करीब पांच बजे श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार के मद्देनजर एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर श्री रामलीला कमेटी, जेबीएस एवं मुस्लिम बंधुओं के साथ त्योहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार समाज के सभी वर्ग के लोग मिलजुल कर मनाएं। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने कहा कि अराजकतत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। नशे में धुत युवकों पर प्रशासन की विशेष ध्यान रहेगा। सिविल ड्रेस में पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहार में किसी भी नई परम्परा की शुरुआत नही होगी। बैठक में चेयरमैन कमलेश मोहन, प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आज़ाद, नंदलाल एड, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेन्द्र कुमार, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, फ़तेह मुहम्मद खान, कलीमुल्ला खाँ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं जन्माष्ठमी का त्यौहार - एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ओबरा थाना में फायर सर्विस चोपन की टीम ने कराया अग्निशमन उपकरणों का प्रशिक्षण पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां...
Download App