सोनभद्र

शनिदेव जयन्ती आज, वृहद पूजन के साथ होगा भव्य भंडारा

दुद्धी, सोनभद्र। नगर के शिवाजी तालाब पर स्थित श्री शनिदेव महाराज के भव्य मंदिर पर गुरुवार को पूरे विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ भगवान शनिदेव की जयंती मनाई जाएगी। क्षेत्र के इकलौते नवनिर्मित इस मंदिर पर तीसरी बार श्री शनि जयंती का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी में लगे आयोजन समिति के लोगों में एक अलग उत्साह देखा जा रहा है। समिति के अगुवा विजय कुमार ने बताया कि बाबा की इस जयन्ती समारोह को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए आम भक्तजनों का बढ़-चढ़कर सहयोग मिल रहा है। पूजा कार्यक्रम के बारे में उन्होंने बताया कि अनुष्ठान के लिए प्रकाण्ड विद्वानों का आगमन हो चुका है। गुरुवार को प्रातः 9 बजे से पूरे विधि-विधान के साथ पूजन प्रारंभ होगा। पूजनोत्सव उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन कर , प्रसाद का वितरण किया जायेगा। उन्होंने भक्तजनों से अधिकाधिक संख्या में शरीक होकर, शनिदेव महाराज की जयंती को यादगार बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App