सोनभद्र

पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित किए गए कवि, पत्रकार, चिकित्सक और समाज सेवी

निर्भीक और जुनून के साथ कलमकार शब्दों का रखें ख्याल-विजय विनीत

भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारिता दिवस का हुआ आयोजन

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) मुर्धवा स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को रेणुकूट भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले सातवा स्थापना दिवस और पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि जानेमाने लेखक और पत्रकार विजय विनीत ने वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता दशा एवम दिशा विषय पर विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारों को हमेशा विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए ।इसके लिए जुनून और निर्भय होना जरूरी है।उन्होंने हिंदी पत्रकारिता में हिंदी व्याकरण से सही शब्दो के चयन पर जोर देते हुए कहा कि शब्दो और व्याकरण की जानकारी जरूरी है।उन्होंने कहा कि आज आधुनिक युग में बहुत से बदलाव आए है हमे साथ चलना है ।उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर सवाल उठते है तो उठाने दीजिए आप सही और ईमानदारी से लिखिए।आरोग्य केंद्र की डा विभा और ने पत्रकारिता की सराहना की और कहा की सरकार और समाज को सही दिशा और आईना दिखाने का काम चुनौती पूर्ण है। जाने माने पर्यावरण कार्यकर्ता और पत्रकार जगत नाराया विश्वकर्मा, शशि चौबे, नईम गाजीपुरी अशोक कनौजिया आदि ने समय चक्र के साथ परकरिता में बदलाव की बात रखी और कहा कि पर्यावरण, प्रदूषण की समस्या जिले की मुख्य समस्या बन गई है पेयजल संकट बढ़ा है जिले में लिखने को बहुत कुछ है। अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे इस दौरान डा विभा, प्रेम डा लखन राम जंगली, अर्चना तिवारी, सहित समाज सेवियों और पत्रकारों को मुख्य अतिथि विजय विनीत तथा अन्य लोगो द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रामाश्रय राय, पीयूष राय, सर्वेश सिंह अमिताभ मिश्रा,रामकुमार गुप्ता,किशन पांडेय, तालिब अंसारी, जी के मदान, अजय जौहरी, मस्त राम मिश्रा अशोक दुबे, पंकज सिंह, राजकुमार सिंह, संजीव श्रीवास्तव, राम अनुज धर द्विवेदी सहित म्योरपुर,उर्जांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अध्यक्ष आर पी सिंह,गोविंद मिश्रा,रौशन शर्मा,गजेन्द्र गुप्ता,सुमंत सिंह डाला और मुख्यालय के दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे। अध्यक्षता नईम गाजीपुरी और संचालन लल्लन गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम
Download App