सोनभद्र

अज्ञात मृत लाया गया,शिनाख्त में जुटी पुलिस

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर सीएचसी में एक 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव लाए जाने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने म्योरपुर पुलिस को दी है।पुलिस मृत व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति लगभग दो बजे दूधी से सांगोबाध जाने वाले पिकअप से नौडीहा में उतर गया और पैदल कटौली की तरफ जा रहा था कुछ दूर जाकर पेड़ के नीचे बैठा और चिल्लाने लगा।आवाज सुन कर कुछ लोग पास गए तो उसकी आवाज बंद हो गई थी ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना देकर उसे सीएचसी म्योरपुर ले आए जहा जांच के बाद डा राजन सिंह ने मृत लाया घोषित कर पुलिस को मेमो के जरिए जानकारी दी ।मृतक हाफ चेक शर्ट पहना है ।उसके पास कोई कागजात नही मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान के लिए लिलासी कुदरी धनखोर नौडीहा आदि गावो में संपर्क किया जा रहा है खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई
Download App