सोनभद्र

11 पेड़ जीवन के लिए अभियान चलाने की अपील

सोनभद्र। इस पृथ्वी पर जीने के लिए पर्यावरण का उतना ही महत्व है, जितना हमारे शरीर में स्वांस का..
इस साल तापमान को 47,48 डिग्री होते देखा है कब 59 और 50 डिग्री हो जाए कहा नही जा सकता। दिल्ली में तापमान 52 डिग्री हो गया है।
पर्यावरण को बचाने में हम सबका योगदान होना चाहिए
जनपद सोनभद्र में इस बार *11 पेड़ जीवन के लिए* एक अभियान चलाये जाने की सोचा जा रहा है जिसमे आप को जुड़ने और इसमें साथ चलने की अपेक्षा है।
आप जनपद के एक ग्राम पंचायत के मुखिया है अगर यह अभियान को सफल बना लिया जाय तो हम भारत ही नहीं विश्व को एक प्रेरणा दे सकते है।
11 पेड़ लगाने के लिए अपने ग्राम पंचायत में निम्न प्रयास किए जाने होंगे।
1. ऐसे परिवार का चयन जिसके घर में कोई बच्चे ने जन्म लिया है।
2. ऐसे घर का चयन जिसमे किसी का जन्म दिवस है या शादी की सालगिरह है।
3. ऐसे घर का चयन जिसके कोई बुजुर्ग इस दुनिया में नही है पर उसकी याद में एक पेड़ लगा सकते हो।

4. 11 स्थल का चयन करना है जहा हम पेड़ लगा सकते है।
5. 11 गड्ढों की खुदाई का कार्य किया जाना है।
6. 11 टी गार्ड (बांस/लोहा/ ईट) का निर्माण की तैयारी पेड़ लगाने से पहले।
एक दिन 621 ग्राम पंचायत 11 पेड़
कुल 6831 पेड़, अपने भविष्य के लिए।
*निवेदन:–* आप जरूर सोचिए विकास तो हमने बहुत किया पर अपने इस सुनहरे कार्यकाल में 11 पेड़ लगाने और बड़ा करने में हम कितना योगदान दे सकते है।

1. **वट वृक्ष (Banyan Tree)** – भविष्य की स्थिरता का प्रतीक।
2. **पीपल (Sacred Fig)** – स्वच्छ वायु और लंबी आयु के लिए।
3. **नीम (Neem Tree)** – प्राकृतिक औषधि का भंडार।
4. **अर्जुन (Arjuna Tree)** – हृदय रोगों के उपचार में सहायक।
5. **अशोक (Ashoka Tree)** – मानसिक शांति और खुशी का स्रोत।
6. **गुलमोहर (Flame Tree)** – सुंदरता और शीतलता का प्रतीक।
7. **आम (Mango Tree)** – फलों का राजा और स्वास्थ्यवर्धक।
8. **सागौन (Teak Tree)** – मजबूत और टिकाऊ लकड़ी का स्रोत।
9. **जामुन (Java Plum)** – मधुमेह नियंत्रक और स्वादिष्ट फल।
10. **कदम्ब (Kadamba Tree)** – सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व।
11. **महुआ (Mahua Tree)** – पोषण और आय का स्रोत।

जय हिन्द, जय भारत
*टीम सोनभद्र*

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम
Download App