सोनभद्र

मुस्लिमों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्थिति पर गहन चर्चा

रजा मुस्लिम महासभा की बैठक में समाज की एकजुटता पर बल

दुद्धी, सोनभद्र। रजा मुस्लिम महासभा के संरक्षक जुबेर आलम के आह्वान पर एक बैठक स्थानीय नगर पंचायत के बहुद्देश्यीय हाल में बुधवार को बभनी (राजो) के सचिव हाजी गुलाब खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आपसी वैमनस्यता, नफरत व मुकदमेंबाजी जैसी बुराइयों को त्यागकर आपस में भाईचारा और मुहब्बत कायम करते हुए संगठित होने पर बल दिया गया। दुद्धी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शिरकत करने वाले सदर और मुस्लिम समाज के अगुवाओं द्वारा आज के परिवेश में मुसलमानों की आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक और शैक्षणिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए इसे बेहतर बनाने के कई सुझाव दिए गए। बैठक में मुस्लिम रज़ा महासभा के विस्तार पर भी चर्चा करते हुए कमेटी में समूचे तहसील क्षेत्र के सदरों का समायोजन कर इसे और अधिक गतिशील बनाने पर बल दिया गया। उपस्थितजनों द्वारा सर्वसम्मति से दुद्धी ब्लाक से रहमुद्दीन अंसारी, म्योरपुर ब्लाक से वाकील शेख और बभनी ब्लाक के लिए हसनैन खान को सदर चुना गया। संरक्षक जुबेर आलम द्वारा नवमनोनित सदरगण को मुबारकबाद देते हुए कमेटी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए जी जान से लगने की अपील की गई। बैठक का संचालन सेकरार अहमद ने किया। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय सदरों में बराईडाड़ के सलाहुद्दीन, बड़होर के रज्जब अली, काचन के साबिर हुसैन, डुमरहर के अब्दुल रहीम, बभनी के पूर्व सदर अनवर, खम्हरिया के वाकील बेग, महुली के कलामुद्दीन, अनवर अली, मुजीब भाई, सलाहुद्दीन अंसारी, कलामुद्दीन सिद्दीकी, सादिक हुसैन, मु. हसनैन, सोनू सभासद, अलीमुद्दीन सेराजी, रहमुद्दीन पूर्व प्रधान, सफा मुहम्मद राजो, हसनैन भंवर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद
Download App