सोनभद्र

बाहर कमाने गए युवक की हादसे में मौत,परिवार में मचा कोहराम

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता)बेंगलूर कमाने गए विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव निवासी युवक की हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी घटना से गमगीन थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार केवाल गांव निवासी उम्र लगभग 28वर्षीय
रामकुमार पुत्र मुरली राम कुछ दिन पहले बेंगलूर शहर गया था। वहां पर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड बेंगलूर में काम करता था। 17.05.2024 को भी काम कर रहा था की साइड इंजिनियर ने लोहे की पाइप से लेवल नापने को कहां राम कुमार जैसे ही पाइप को उठाया की उपर ग्यारह हजार विधुत की तार की चपेट में आ गया साइड पर लोगों ने आनन फानन में

नजदीकी सरकारी हास्पिटल में ले गए जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया बंगारपेट पुलिस ने पंचनामा कर कंपनी के माध्यम से एंबुलेंस द्वारा शव घर भेजा। जैसे ही एम्बुलेंस गांव पहुंची की आस आप के लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी हर कोई दुखी था। मुआवजे को लेकर एम्बुलेंस को लोगों ने घेरा राम कुमार के जीजा ने दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों से टेलिफोनिक वार्ता के बाद यह आश्वासन मिला कि कंपनी के इंश्योरेंस के तहत लगभग 14-15 लाख रूपया मिलेगा तब जाकर एंबुलेंस को छोड़ा गया राम कुमार के घर की माली हालत खराब होने से ही राम कुमार बेंगलूर गया था। कुछ दिन पहले ही घर से गया था की उसकी मौत की खबर आ गई। गांव के हजारों लोग शव देखने पहुंचे थे पड़ोसी ने बताया की पत्नी एक बच्चे का परिवेश कैसे होगा कमाने वाला युवक ही अब इस दुनिया में नहीं है वहीं ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि अत्यंत दुखद घटना है मुझसे जो बनेगा हर संभव मदद करूंगा मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास
Download App