सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दो घायल

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) बीजपुर रेनुकूट सड़क मार्ग पर शनिवार की देर रात्रि नकटू किसान सेवा केन्द्र के आस पास एक बाइक सवार खड़ी हाइवा में पीछे से घूस गया घटना के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में मौके पर तीनो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र जिन्दलाल 18 वर्ष सोनू कुमार पुत्र रवि 15 वर्ष और छोटू पुत्र लालमन 22 वर्ष निवासी बीजपुर पुनर्वास प्रथम शनिवार की देर रात्रि तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर बारात में शामिल होने के लिए थाना क्षेत्र के रजमिलन गाँव टोला बिछियारी जा रहे थे। बाइक सवार युवक नकटू किसान सेवा केन्द्र के पास चढ़ाई पर एक खराब हुई खड़ी हाइवा मे पीछे से जाकर बाइक घुस गए दुर्घटना में चालक राजेश को गंभीर चोट आई और सोनू और छोटू को हल्की चोटें आई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनटीपीसी धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ पर राजेश को गंभीर चोट के कारण

प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बैढ़न के लिए भेज दिया गया सोनू और छोटू को हल्की चोट का इलाज के बाद छोड़ दिया गया। बताया गया कि ट्रामा सेंटर में जांच के बाद डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया राजेश अपने माता पिता के पांच भाई और एक बहन हैं। रविवार को मिली सूचना में सुबह बैढ़न पुलिस ने पंचनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम करा दिया है। इधर प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मैं बाहर हूँ सुबह तक कोई तहरीर नही आई थी अगर तहरीर पड़ती है तो विधिक कार्रवाई कर दोनों वाहन सीज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास
Download App