सोनभद्र

घरेलू उपकरण में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, घर मे मातम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव टोला कोहरमारा में रविवार दोपहर घर मे घरेलू उपकरण करंट उतर जाने से घर मे लगा इलेक्ट्रॉनिक्स समान जल कर खाक हो गया जलते हुए उपकरण को देख बुझाने गए युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। जानकरी के अनुसार घरेलू लाइन की बन्द था इसी बीच लाइट आते ही घर के उपकरण में करंट उतर गया और घर मे पड़ा टीवी कूलर पंखा आदि जब जलने लगा तो इरफान पुत्र सुक्खू शेख 34वर्ष घर मे घुस कर स्विच बन्द करने लगा इसी दौरान कूलर में टच होने पर वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल

उसको एनटीपीसी धन्वन्तरि हॉस्पिटल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पहुँचते ही घर मे मातम पसर गया।इसबाबत जेई महेश कुमार से जानकारी ली गयी तो उन्हों ने बताया कि घरेलू लाइन में करंट प्रवाहित होने से हादसा हुआ है जाँच बाद स्थित साफ होगी।उधर सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर पंकज पांडेय ने तत्काल मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज विधिक कार्रवाई में जुट गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App