सोनभद्र

30 दिन रोजे का ईनाम, खुशनुमा माहौल ईद के नाम

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फित्र का त्योहार

दुद्धी, सोनभद्र। नगर व आसपास के ग्रामीण अंचलों में ईदुल फित्र का त्योहार ख़ुशनुमा माहौल में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ वृहस्पतिवार को मनाया गया। 30 दिन रोजे रखने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व को लेकर रोजेदारों में तो खुदा के ईनाम स्वरूपी त्योहार को लेकर खुशी होना लाजिमी है, मगर बेरोज़ेदारों और बच्चों में भी उतना उमंग और उत्साह देखने को मिलता है। त्योहार के दिन हर गिले शिकवे भूलकर लोग एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे ईदगाह में अदा की जाने वाली ईदुल फित्र की नमाज को लेकर सुबह सात बजे से ही मकतब जब्बरिया ईदगाह पर अकीदतमंद जुटने लगे। अपने घरों से नहा-धोकर नए परिधानों में सर पर टोपी, इस्लामी पगड़ी, साफा आदि बांधकर इत्र की खुशबू बिखेरते लोग निर्धारित समय से घंटो पूर्व ईदगाह की तरफ कूच कर गए। हर किसी को ईदगाह में जगह न मिलने का भय सता रहा था। देखते ही देखते मकतब जब्बरिया ईदगाह नमाज शुरू होने के पूर्व खचाखच भर गया। जिम्मेदारों ने माइक से जगह न मिल पाने के कारण बाहर खड़े नमाजियों को जामा मस्जिद में आधे घंटे बाद साढ़े आठ बजे अदा की जाने वाली ईद की नमाज में शामिल होने की अपील करने लगे।
ठीक 8 बजे ईदगाह में हज़रत नसीरे मिल्लत द्वारा ईद के दोगाने के नमाज लोगों को अदा कराई। ततपश्चात जामा मस्जिद दुद्धी में 9:00 बजे मौलाना नजीरुल कादरी ने दूसरे शिफ्ट में ईद की नमाज अदा कराई। नमाज समाप्ति के उपरांत लोग एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद पेश किए। मस्जिद से बाहर प्रशासनिक अधिकारी व मौजूदा समय में चल रहे चुनाव के समर्थकों से भी गले मिलकर बधाइयां दीं। नमाज बाद लोग कब्रिस्तान जाकर अपने मरहुमीन की कब्रों पर फातेहा पढ़ी। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान कस्बे सहित निमियाडीह, दीघुल, बघाडू आदि गॉवों का भ्रमण करते रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App