सोनभद्र

मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन नगर के गौरव नगर स्थित ईदगाह पर बृहस्पतिवार को ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में नमाजियों से ईदगाह खचाखच भरी रहीं। रमजानुल मुबारक मौके के बाद ईद उल फितर की अपना अलग महत्व देखते हुये सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ईद की नमाज पढ़ने की तैयारियों में जुट गये वहीं सुबह 8 :30 बजे ईद की नमाज अदा की गयी। नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद के पेश ईमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने ईदगाह पर तकरीरों में रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताई गई। वहीं चेयरमैन उस्मान अली ने सभी लोगों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुनी है यहां हमेशा मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा। बाद नमाजे ईद लोगों ने अपने खुदा की बंदकरीम से गुनाहों की तौबा करने के साथ अल्लाह के रास्ते पर चलने की ताकत देने की और मुल्क की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई।वही अंजुमन सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ ने सभी लोगों को आपसी भाईचारे सौहार्द के प्रतीक ईद की बधाईयां देते हुए चोपन प्रशासन, पत्रकार बन्धुओं व नगर पंचायत के कर्मचारियों को ईदगाह की सफाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद,नायब सदर नाजिम खान,हाजी मुख्तार अहमद,हाजी वकील अहमद,डां मुन्ना,रियाज अहमद,सभासद सलीम कुरैशी,चिराग अली, रिजवान अहमद ,एजाज अंसारी,हनीफ खान,सराफत अली,भाईजान, मोजिब आलम सहित मिडिया बन्धु व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वही सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह मय फोर्स चाक चौबंद नजर आये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन