सोनभद्र

भव्य कलश यात्रा के साथ नव दिवसीय राम कथा का हुआ आयोजन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय दुदहिया मंदिर के प्रांगण में चैत्र नवरात्र के पहले दिन से शुरू हो रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए मंगलवार की सुबह बेड़िया हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद विशाल कलश यात्रा निकाली गयी।कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।कलश यात्रा मंदिर से बस द्वारा प्रारंभ होकर स्थानीय बाजार एनटीपीसी आवासीय परिसर से होते हुए बल्लभ पंत सागर से जल भरकर दोबारा मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद कलश स्थापित कर दिए गए इस दौरान

ग्रामीणों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला ग्रामीण कलश यात्रा पर पुष्पो की वर्षा कर रहे थे। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए।रामकथा के व्यास वृंदावन से पधारे कथा व्यास रामचंद्र जी महाराज व बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदनगोपाल दास, मुख्य यजमान सुशील कुमार सोनी पत्नी सहित,वीरेन्द्र मित्तल पत्नी सहित व अन्य संत महात्मा, यजमान कलश यात्रा में साथ साथ चल रहे थे। मंगलवार की सुबह समूचे इलाके में जयश्रीराम के नारे गूंजते रहे।इस दौरान संदीप गुप्ता, इन्द्रेश सिंह, यसवंत सिंह, राजेश सिंह,सुनील तिवारी,संतोष गुप्ता,मनीष यादव
के साथ साथ हजारो की संख्या में भक्तगण और अन्य तीर्थ स्थलों से पधारे संत महात्मा,ग्रामीण उपस्थित रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निरीक्षक (क्राइम) अजय विक्रम यादव मय फ़ोर्स कलश यात्रा में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App