सोनभद्र

वृद्ध की हत्या के आरोपी को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 74/2024 धारा 302 भादवि में वांछित अभियुक्त मेघे उर्फ लालमनी बैगा पुत्र गुपुत बैगा निवासी ग्राम लोहियाकुण्ड ग्राम पंचायत पनारी थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष को मंगलवार दिनांक 09.04.2024 को मुखबीर की सूचना पर तेलगुड़वा चौराहे के पास से समय प्रातः 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त मेघे उर्फ लालमनी बैगा द्वारा अपने मड़ई (झोपडी) में छिपाकर रखे गये घटना में प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाडी बरामद कराया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। घटना के बारे बताया गया कि अभियुक्त मेघे उर्फ लालमनी बैगा ने पूछताछ के दौरान बताया कि दिनांक 08.04.2024 को समय करीब 3 बजे दिन में सीताराम बैगा के घर पर मड़ई में मृतक जगधरन बैगा, अभियुक्त से शराब पीने की बात को लेकर झगड़ा करने लगे जिससे अभियुक्त द्वारा सीताराम बैगा के घर में रखी गयी कुल्हाडी उठाकर मृतक को मारने के लिये उठा तो मृतक जगधरन अपनी जान बचान के लिए भागते हुए विनोद बैगा के घर की तरफ भागे किन्तु अभियुक्त द्वारा दौड़ाकर मृतक जगधरन को विनोद बैगा के घर के सामने ओसार में दरवाजे के बीचो बीच मृतक जगधरन बैगा की गर्दन पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक ,व0उ0नि0 उमाशंकर यादव ,हे0का0 सत्यप्रकाश मौर्या ,का0 संदीप पाल थाना चोपन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App