सोनभद्र

नहाने गए चार बच्चों को डूबने से ग्रामीणों ने बचाया हालत गम्भीर अस्पताल में भर्ती

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लीलाडेवा में शुक्रवार की शाम एक ही घर के चार बच्चों को नदी में डूबने से ग्रामीणों ने बचा लिया हालत गम्भीर देख सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार लीलाडेवा निवासी कृष्णबिहारी के दो लड़के युवराज 12 वर्ष , इंडियन 08 वर्ष और दो लड़कियां संध्या रानी 10 वर्ष आर्या 07 वर्ष घर से थोड़ी दूर अंजीर नदी के मोहार घाट पर नहाने गई थी कि नहाते समय चारो बच्चे गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। परिजन घर से कही बाहर गए थे घर आये तो बच्चों को न देख आसपास ढूढने लगे इसी बीच हो हल्ला मचा कि बच्चे पानी मे डूब रहे है। हल्ला गुल्ला सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए औऱ पानी मे कूदकर बच्चों को बाहर निकाला आनन फानन में दोनों लड़को को एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय ले गए और दोनों लड़कियों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ पर संध्या को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल और आर्या को बैढ़न ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान लीलाडेवा मुन्ना लाल ने बताया अब चारो बच्चे ठीक है और घर आ गए है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App