सोनभद्र

दिन मे हेरोइन बेचने रात मे चोरी करने वाले शातिर अपराधी को 6.5 लाख के हेरोइन के साथ राजेश सिंह और संजय सिंह की जोड़ी ने किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र दिन मे हेरोइन बेचने रात मे चोरी करने वाले शातिर अपराधी को 6.5 लाख के हेरोइन के साथ राजेश सिंह और संजय सिंह की जोड़ी ने किया गिरफ्तार।

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में मादक पदार्थों से सम्बन्धित अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतरगत पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देशन मे अनपरा एसएचओ राजेश सिंह के मार्गदर्शन मे रेनुसागर चौकी इंचार्ज संजय सिंह,हेड कांस्टेबल श्रवण प्रजापति, कांस्टेबल शशांक मिश्रा ने बजरिये मुखबिर की सुचना पर रेहटा मोड के पास से आरोपी हरिओम उर्फ दीपू भारती पुत्र रामाधार निवासी वार्ड न 11 पश्चिमी परासी अनपरा, मूल पता ग्राम पडरी थाना मोरवा सिंगरौली को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 65 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद हुआ। आरोपी दिन मे हेरोइन बेचता था रात में अपने साथी के साथ बाइक से चोरी करता था। इसका एक साथी को जो इसके साथ मिलकर चोरी करता था पूर्व मे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा मे मुकदमा अपराध संख्या 76/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App