सोनभद्र

एमवीएम स्कूल से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

सोनभद्र। विकास द्विवेदी

लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान के लिए वोटरों को प्रेरित करने की मुहिम शुरू हो गई है। लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मां वैष्णों मॉडर्न पब्लिक स्कूल सोनभद्र से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में रैली निकाली जा रही है। इसके माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

एमवीएम स्कूल के बच्चों ने माइक के माध्यम से सभी मतदाताओं से मतदान दिवस सातवें चरण 1 जून 2024 को मतदान करने की अपील किया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव श्रीवास्तव व उमाकांत शुक्ला ने विद्यार्थियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई। प्रबंधक रमाशंकर दूबे ने कहा कि एक जून को पहले मतदान, फिर जलपान आदि स्लोगन के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर ऋचा पाण्डेय, अमित पटेल, अखिलेश तिवारी, विनय कुमार, समय नाथ, किरण शुक्ला, सोहन पाठक आदि रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर...
Download App