सोनभद्र

तहसीलदार ने की गेहूँ की क्राप कटिंग,जाना गुणवत्ता एंव उपज का आंकलन

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मारकुंडी मे शनिवार की सुबह तहसीलदार सदर सुशील कुमार ने गेहूँ की फसल का क्रॉप कटिंग की। इस दौरान तहसीलदार ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों द्वारा बोए गए गेहूँ के बीज के बारे में जानकारी ली। क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जनपद में हो रहे गेहूँ के उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है।अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। उन्होंने बताया की क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। गौरतलब हो की जनपद मे बे-मोसम बरसात एंव ओलावृष्टि से काफी फसलो का नुकसान का अनुमान कृषकगण लगाए है।क्रॉप कटिंग के दौरान मुख्य रूप से तहसीलदार सदर सुशील कुमार के अलावा राजस्व निरीक्षक घनश्याम वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल मारकुंडी अखिलेश कुमार कश्यप, सलखन लेखपाल मुकेश जायसवाल, एसबीआई जनरल इंश्यारेंस फसल बीमा लेखाकार विवेक शुक्ला, प्रविधिक सहायक कृषी विभाग प्रितीलता,अपर संकायिक अधिकारी शैलेष तिवारी एंव जुनैद समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App