सोनभद्र

स्थाई लोक अदालत के हस्तक्षेप पर बीमा कंपनी ने इलाज पर खर्च का किया भुगतान

रेणुकूट निवासी अशोक सिंह को मिला न्याय

– राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत में हुआ सुलह समझौता

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थाई लोक अदालत ने बुधवार को सुलह समझौता के आधार पर बीमा कंपनी से वादी रेणुकूट निवासी अशोक सिंह को 305295 रूपये की धनराशि का चेक दिलवाया। करीब 10 माह बाद स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप पर यह सफलता मिली।
बता दें कि पिपरी थाना क्षेत्र स्थित रेणुकूट निवासिनी वादी अशोक सिंह ने वर्ष 2022 में बीमा कंपनी के द्वारा बताए गए फायदे से प्रभावित होकर परिवार का बीमा कराया था। 25 सितंबर 2022 को अस्वस्थ्य होने पर वाराणसी के एक निजी अस्पताल में अपना दवा इलाज कराया । वादी ने अस्पताल को हेल्थ बीमा पालिसी की कापी कैशलेस इलाज हेतु दिया। जब अस्पताल की रिपोर्टिंग हुई तो बीमा कंपनी की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि दवा इलाज की रसीद उपलब्ध कराने के एक सप्ताह बाद पैसा रिफंड हो जाएगा। लेकिन कोई पैसा रिफंड नहीं हुआ।पुनः तबियत खराब हो गई। 4 अक्तूबर 2022 को पुनः वाराणसी अस्पताल में भर्ती हुआ। बावजूद इसके बीमा कंपनी ने कोई भुगतान नहीं किया। इस वजह से वादी अशोक सिंह ने 17 जून 2023 को स्थाई लोक अदालत में मुकदमा दायर किया था। जिसमें बीमा कंपनी की तरफ से सुलह समझौता के आधार पर मामले का निस्तारण करते हुए वादी अशोक सिंह को स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद द्वारा 305295 रूपये का चेक दिया गया। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद ने बताया कि जनहित सेवाओं से संबंधित मामले जैसे बिजली, पानी, अस्पताल, परिवहन, बीमा, शिक्षा, डाक, नगर पालिका आदि के मुकदमें बगैर किसी कोर्ट फीस के देखे जाते हैं। इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत के सदस्य नीरज सिंह, आशीष मिश्रा, दीपन, ओपी तिवारी,अधिवक्ता अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर
Download App