सोनभद्र

पासवान समाज के द्वारा बाबा चौहरमल की जयंती मनाई गई

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर धरतीडोलवा ग्राम पंचायत में सततवाहिनी नदी के तट पर स्थापित शिव मंदिर के प्रांगण में आज पासवान समाज के कुल देवता बाबा चौहरमल की जयंती व राह पूजा बड़े ही धूमधाम से सासाराम से आए मुख्य पुजारी भोला पासवान की पूरी टीम के द्वारा पूजा के दौरान तरह-तरह के भजन व कर्तव्य दिखाए गए जिसे देख मौजूद सैकड़ो लोग आश्चर्यचकित हो गए। तत्पश्चात बिहार राज्य से आए कलाकार कुंदन पासवान की टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीतों का लोगों ने खूब आनंद उठाया। झारखंड राज्य के भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान व विशिष्ट अतिथि गढ़वा जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी सहित पासवान समाज के सैकड़ों महिला पुरुष कार्यक्रम में मौजूद थे।
धरतीडोलवा ग्राम पंचायत के शिव मंदिर पर पासवान समाज के द्वारा कराई जारही कुल देवता बाबा जोहरमल की जयंती व राह पूजा कराने के अध्यक्ष ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य की बात है कि पासवान समाज के शिक्षित, बुद्धिजीवी वर्ग के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे पासवान समाज के लोगों के आर्थिक,शारीरिक सहयोग से समाज के कुल देवता बाबा चौहरमाल की जयंती और राह पूजा हो रही है। इस कार्यक्रम के मुख्य पुजारी भोला पासवान की पूरी टीम के द्वारा कल से ही कलश यात्रा, बेदी पूजा, अग्नि प्रवेश व खाड दौड़ का कार्यक्रम हो रहा है आज कुलदेवता के जयंती पर पुजारी के द्वारा पूजा स्थल पर लगाए गए विभिन्न तरह के बेदी पर मंत्र उच्चारण के पश्चात धान के पुवाल के साथ कपूर को रखकर कच्चे दूध डालकर अग्नि प्रज्वलित कराया गया, जो आश्चर्यजनक पूजा था। तत्पश्चात पूजा स्थल पर खड़े किए गए दो बांसों पर पुजारी के द्वारा तीव्र गति से लगभग 50 फीट ऊंचाई तक इसी बस के सहारे चढता हुए नीचे झुल कर बाबा चौहरमल की जय के जय घोष के साथ अग्नि प्रज्वलित किए गए स्थान पर लोगों ने नंगे पांव चलकर अपने व समाज के ऊपर आने वाली विपदा को दूर करने की कामना करते हुए पूजा कार्यक्रम समाप्त हुआ।
अनुष्ठान में मौजूद मुख्य अतिथि जवाहर पासवान एकत्रित हुए पासवान समाज के लोगों को से कहा कि हमारे समाज के लोग अब धीरे-धीरे विकास के मुख्य धारा में जुड़ रहे हैं तथा शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ नौकरियों में भी अपना स्थान स्थापित कर रहे हैं हम सभी समाज के लोग आज इस अनुष्ठान में यह संकल्प लेते हैं कि खुद नशा से दूर रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ी को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे साथ ही साथ अच्छाई का मार्ग अपनाते हुए अपने समाज का नाम रोशन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे आपस में एक दूसरे का मिलकर के आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे तभी हमारे कुल देवता बाबा चौहरमल के सपनों को साकार किया जा सकता है। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ में भोजपुरी गायक कुंदन पासवान ने एक से बढ़कर एक गायकी प्रस्तुति की। जिसका मौजूद लोगों ने भरपूर आनंद उठाया इस मौके पर संरक्षक देव कुमार पासवान, डॉ राकेश पासवान मनोज पासवान, विनोद पासवान क्षेत्र पंचायत सदस्य मूडिसेमर, सुधीर पासवान मनीष पासवान कृष्णानंद पासवान कृपा शंकर पासवान जोगिंदर पासवान मुन्ना पासवान मुंशी पासवान बृजकिशोर पासवान संजय दीपक गुप्ता संजय भारती देव कुमार पासवान राम अवध पासवान सहित दर्जनों लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लग रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश पासवान ने किया

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र में दर्दनाक घटना 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, दो किशोर गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर म्योरपुर में किसानों की बैठक, जैविक पोषण वाटिका के लिए बीज वितरित सोनभद्र में पाक कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मुनिया ने हासिल किया पहला स्थान विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर किया आत्महत्या अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली
Download App