सोनभद्र

रामनवमी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं शोभायात्रा को लेकर बनी रणनीति

दुद्धी, सोनभद्र। जय बजरंग अखाड़ा समिति के केन्द्रीय कमेटी की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को महावीर मंदिर परिसर में अध्यक्ष पंकज जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसके साथ ही मुख्य अखाड़ा पर युद्ध कलाओं का प्रशिक्षण भी शुरू हो गया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों की सलाह के बाद अध्यक्ष एवं महामंत्री दीपक शाह ने रामनवमी के विभिन्न दिवस पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो की रूपरेखा एवं मुख्य रामनवमी पर्व पर निकलनी वाली भव्य शोभायात्रा निकालने में सहयोग करने की अपील की। इसके साथ जुलूस की मुख्य आकर्षण दुर्गावाहिनी की बाइक जुलूस को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर संरक्षक कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेन्द्र अग्रहरि, सुरेन्द्र गुप्ता, आलोक अग्रहरि, कृपा शंकर अग्रहरि “गुड्डू”, विकास कुमार भोलू, कानूनी सलाहकार रामपाल जौहरी, प्रदीप कसेरा, धीरेंद्र सिंह, पवन सिंह, भोलू जायसलवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश
Download App