सोनभद्र

जंगली भंवरों के हमले में बुजुर्ग की मौत, आधा दर्जन घायल

होली का धूल उड़ाने समय हुआ हादसा

दुद्धी, सोनभद्र। ग्राम पंचायत तुर्रीडीह के गौरसिंहा में होली पर्व की धूल उड़ाने की पूजा प्रक्रिया संपन्न करने के दौरान अचानक जंगली भंवरों ने हमला कर दिया। हमले में गांव के एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ग्राम प्रधान विद्वंत कुमार घसिया ने बताया कि सोमवार को सुबह 9:00 बजे गांव के लोग गौरसिंहा स्थित डीहवार बाबा पर होली का धूल उड़ाने गए। पीपल पेड़ ने नीचे स्थित डीहवार बाबा के धाम पर ग्रामीणों को बैठाकर बैगा रामकिशुन द्वारा पूजा पाठ संपन्न कराया जा रहा था। इस बीच पीपल के पेड़ के ऊपर भारी संख्या में जंगली भावरों ने अपना छत्ता लगा रखा था। अचानक भौरों ने गांव के निवासी 54 वर्षीय रामदेव पुत्र नंदकेश्वर सहित बैग रामकिशुन, मानिक, रामसुंदर, केवल, नंदू और राम प्रसाद को भौरों ने दौड़ा-दौड़ा कर काट लिया। जिसमें रामदेव पुत्र नंदकिशोर नामक वृद्ध की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाते समय रास्ते में मौत हो गई। चिकित्सकों के मेमो व ग्राम प्रधान की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण की कार्रवाई की। शेष सभी घायलों को गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App