सोनभद्र

बच्चों से मोह नहीं करें प्रेम- स्वामी संकल्प देव

पतंजलि योग परिवार द्वारा एक दिवसीय विशेष योग शिविर का हुआ आयोजन

– राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एसबीए सभागार में सिखाया गया जीवन जीने की यौगिक कला

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एसबीए सभागार में शुक्रवार को प्रातःकालीन सत्र में पतंजलि योग परिवार द्वारा एक दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। हरिद्वार से पधारे युवा भारत केंद्रीय प्रभारी पूज्य स्वामी संकल्प देव जी महाराज ने कहा कि बच्चो से मोह नहीं प्रेम करें, तभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।स्वामी जी ने कहा कि आदर्श युवा योगी प्रतियोगिता में वहीं बच्चे शामिल होंगे जो 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इन बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। स्वामी जी ने सभी को निरोग रहने के लिए योग करने का संकल्प दिलाया।
स्वामी जी को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया गया। स्वामी जी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
युवा भारत राज्य प्रभारी बृजमोहन , मऊ से चलकर आए युवा योग शिक्षक मारकंडे , कुशल मार्गदर्शक रमेश राम पाठक, ओम प्रकाश यादव की अध्यक्षता में,पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रबि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे के कुशल नेतृत्व में ,भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी वीरेंद्र, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव , युवा भारत जिला प्रभारी राजकुमार संघर्षी , जिला संरक्षक शिवपूजन झा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, दिनेश पाठक के गरिमामयी उपस्थिति में होली मिलन व एक दिवसीय योग शिविर संपन्न हुआ। पतंजलि योग परिवार के पदाधिकारी द्वारा पूज्य स्वामी जी का सम्मान अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व मुकुट पहनाकर किया गया। पूज्य स्वामी जी द्वारा सनातन, वैदिक धर्म परंपरा को अपने दैनिक जीवन में उतारने पर भी बल दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी, मिठाई लाल सोनी , किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, पतंजलि योग समिति जिला संगठन मंत्री योगेंद्र प्रताप सिंह ,उमाशंकर सिंह, राजाराम राजेंद्र यादव, चंद्र बहादुर सिंह, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा,लक्ष्मी नारायण पांडेय, धनंजय कुमार मिश्रा, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन, पूज्य स्वामी जी द्वारा जनपद सोनभद्र में पतंजलि योग परिवार को जन जन तक पहुंचाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार योग परिवार को राजेश कुमार पाठक व चंद्रकांत मिश्रा को सम्मानित किया गया। विमल कुमार सिंह ,गोपाल दास केसरी,रामसेवक, अध्यक्ष काली मंदिर चोपन हीरालाल वर्मा, शिव प्रसाद, राकेश साहनी, नागेश्वर सिंह, मनी सेठ ,मनोज सिंह, विनोद जायसवाल, आर के श्रीवास्तव, सुदर्शन प्रसाद, केदारनाथ तिवारी, लल्लन प्रसाद,सुरेंद्र जायसवाल, नागेंद्र नाथ चौबे ,अभय नारायण सिंह, उमाशंकर सिंह धर्मेंद्र कुमार चौरसिया ,जय कुमार पांडेय, रूप नारायण सिंह, पुरुषोत्तम प्रजापति, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गोविंद नारायण सिंह, दयानंद मौर्य व बहन पूनम द्वारा बहुत सुंदर योग गीत, होली गीत प्रस्तुत की गई ।कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत
Download App