सोनभद्र

आसमान ने बदली करवट चोपन में हुआ झमाझम बारिश

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन थाना क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिला। सुबह आसमान साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में घने बादल छा गये। जिसके कुछ देर बाद ही किसानों के लिये झमाझम बारिश कहर बरपा कर बरसना शुरू हो गई। कुछ क्षेत्रों के सिंदुरिया जैसे ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। जिसकी वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान होना तय है। सरसों, जौव, रहर व फलों का राजा आम का बौर भी बारिस की हवा की वजह से नुकसान होना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही खेती करने वाले किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि उनकी फसल बर्बाद होने से वो भी बरबाद हो गये है। क्योंकि खेती करने के लिए वो कर्ज लिए थे अगर ऐसे में बारिश का तांडव नहीं रुका तो वो पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएंगे।
सिंदुरिया गांव में फसलों की खेती करने वाले किसान प्रेम शंकर पांडेय ने बताया कि सरसों, जौ और रहर के अलावा और भी अन्य फसल लगाई गई थी लेकिन जिस तरह से बारिश हुई और फिर ओलावृष्टि हुई उसने तो मौसम की करवट के साथ हमारे किस्मत की करवटे बदल दी और सब कुछ बर्बाद कर दिया। फसल में छोटे-छोटे फल लगने शुरू हो चुके थे और जिस तरह से फल लग रहे थे उन्हें इस बार बहुत उम्मीद थी की अच्छी खासी कमाई होगी। लेकिन खुदरती कहर जहां बरपता है वहा बर्बादी ही नज़र आती है। ज्यादा कमाई का सपना सपना ही रह गया। प्रेम शंकर पांडेय ने कहा किसी ने सच ही कहा है जब समय अच्छा नहीं होता न, तब सोचा हुआ काम भी नहीं होता।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App