सोनभद्र

बीमारी से तंग बुजुर्ग आदिवासी बैगा ने फंदे से लटक कर देदी जान परिजनों में मचा कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा ग्राम पंचायत के टोला हड़बड़िया में मंगलवार की दोपहर एक बुजुर्ग आदिवासी बैगा ने लंबी बीमारी से तंग आकर फाँसी के फंदे से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।घर वालो को जब घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज विधिक कार्रवाई में जुट गयी। जानकारी के अनुसार रामपति बैगा पुत्र बन्टू बैगा उम्र लगभग 60 लंबी बीमारी से तंग चल रहा था बताया जाता है कि इलाज के लिए उसके पास पैसे नही थे और पेशाब के रास्ते हुए फोड़ा का ऑपरेशन भी हुआ था बावजूद वह ठीक नही हो रहा था इसी से तंग रामपति ने मंगलवार दोपहर अपने घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर पलास के पेड़ में शाल के सहारे फाँसी का फंदा बना कर झूल गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतार कर पंचायत नामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर विधिक कार्रवाई में जुट गयी।इसबाबत प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने कहा कि शव का पोस्टमाटर्म कराया जा रहा है बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App