सोनभद्र

आगामी होली के मद्देनजर वरिष्ठ होम्योपेथ चिकित्सक डा संजय सिंह ने दिए टिप्स

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) आगामी होली के मद्देनजर वरिष्ठ होम्योपेथ चिकित्सक डा संजय सिंह ने खास बातचीत में दिए कुछ टिप्स, बन जाएगी होली बेहतर। होली सिर्फ रंगों का ही नहीं हंसी-ठिठोली व पुरानी रंजिश भुलाने व पुराने गिले-शिकवे दूर करने का भी त्यौहार है। लेकिन हम इस पर्व को तभी खुशनुमा बना सकते हैं, जब हम रंग को बदरंग कर देने वाले खतरों से सावधान रहें। आइए जानते हैं कुछ टिप्स जो बना सकते हैं हमारे त्यौहार को पूरी तरह यादगार
-अच्छे किस्म के रंगों व गुलाल का ही प्रयोग करें। सस्ते हानिकारक रंगों, पेंटो, ग्रीस, मोबिल के प्रयोग से पूरी तरह परहेज करें। जहां तक हो सके प्राकृतिक तरीके से घरों में बने रंगों से ही होली खेलने का प्रयास करे

-बाजार के मिष्ठान्न क बजाय, घरों में बनाए गए मिष्ठान्न व पकवान पर ज्यादा भरोसा करें क्योंकि नकली मावा, खोए से बनी मिठाइयां सेहत के लिए नुकसानदेह होत हैं। इस दिन हल्के व सुपाच्य भोजन का प्रयोग करें तो बेहतर रहेगा

-घरों में दूध से पनीर बनाएं ऐसे समय में आपूर्ति व मांग में काफी असमानता रही है। इसलिए मिलावटखोर आपके सेहत से खिलवाड़ करने में लग जाते हैं और बाजार नकली पनीर से पट जाता है

-रंग भरे गुब्बारे व टमाटर फेंकने से परहेज करें। क्योंकि इससे राह चलते लोगों को संतुलन बिगड़ जाता है और वह कभी-कभी बड़े हादसे का शिकार हो जाते है

-टायर व ज्वलनशील पदार्थों से परहेज करें। क्योंकि इनसे निकलने वाली गैस पर्यावरण प्रदूषित करने के साथ आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुचाती है

-इस दिन ध्वनिविस्तारक यंत्रों का इप्रयोग सावधानी व नियंत्रित तरीके से करें। ज्यादा ध्वनि हृदयरोगियों व परीक्षा देने वाले छात्रों को परेशान करती है

-त्यौहार के दिन भांग, शराब व अन्य नशे का सेवन न करें इससे आप के साथ पूरे परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। आपके स्वास्थ्य पर भी कुप्रभाव पड़ता है

-रंगों या अबीर गुलाल के प्रयोग के कारण त्वचा पर कोई दुष्प्रभाव दिखता है या त्वचा अथवा आंखों में जलन होती है तो तत्काल नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करे। ध्यान रखें जरा सी लापरवाही बड़े मर्ज का कारण बन जाती है

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App