सोनभद्र

आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर

— दोनों बच्चियां आम के पेड़ के नीचे आंधी से गिर रहे आम को चुन रही थीं

— बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव की घटना

बभनी(अजीत पाण्डेय) स्थानीय थाना क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार के शाम को आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां पेड़ के नीचे आंधी में गिर रहे आम बिन रही थीं।घटना की सूचना बभनी पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार अर्चना 9 पुत्री विष्णु दयाल निवासी चौना तथा आस्था 8 पुत्री राजेश कुमार निवासी चौना दोनों की आकाशीय बिजली से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक आंधी चल रही थी तो आम गिर रहा था।दोनों बच्चियां अलग-अलग आम के पेड़ के नीचे आम बिनने के लिए गई थीं।इस दौरान बारिश शुरू हो गई और बिजली चमकने लगी।इसी बीच तेज बिजली चमकी और सीधे आम पर गिरी दोनों बच्चियां पेड़ के नीचे गिर गई और उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ दूर पर खड़ा हर्ष 12 पुत्र देवनरायन निवासी चौना गिर गया और उसका एक हाथ फैक्चर हो गया। दोनों बच्चियों की मौत के बाद चीख-पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App