सोनभद्र

कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) जिले से आई आबकारी विभाग की टीम शुक्रवार की रात में बीजपुर बाजार में स्थित कई कंपोजिट शराब दुकानों पर औचक छापेमारी के दौरान हड़कंप मच गया। आसपास खुले अनाधिकृत रुप से बने बियर बार दुकानों के संचालक दुकान छोड़ कर रफूचक्कर हो गए। शराब दुकानों में मेन दरवाज़ा के आलावा पीछे के दरवाज़ा मिलने पर दो दरवाज़ा को सील कर चेतावनी दिया गया। दुकानो में स्टॉक रजिस्टर की गहनता से जांच पड़ताल की गई। एक दुकान में कुछ त्रुटि मिलने पर स्टाक रजिस्टर जब्त कर लिया गया। शराब दुकानों के आसपास खुले बियर बार व मयखाना दूकानों पर देर रात तक लोग बैठकर जाम पे जाम लड़ाते रहते है। उन संचालकों व दुकानदारों को सख्त लहजे में आबकारी प्रभारी रविनंदन ने सख्त निर्देश दिए है।

कंपोजिट दुकानों या कही भी आसपास अनाधिकृत रुप से लोग क्षेत्र में चीखना दुकान नही खोलना है। न तो किसी दुकान पर बैठाकर शराब पिलाएंगे। अगर दुबारा लोग पिलाते मिलेंगे तो सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई टीम में आबकारी निरीक्षक रविनंदन, का0 अफजल सिद्धिकी, धर्मेद्रर, म0 का0 सरिता देवी, चालक सतीश साहू शामिल रहे।
इस बाबत आबकारी प्रभारी रविनंदन कुमार ने बताया की दो दुकानों में अतिरिक्त दरवाजा मिलने पर उन दरवाजों को सील कर दिया गया है। एक दुकान का स्टॉक रजिस्टर जप्त किया गया है। समय से दुकान खोलने और बन्द करने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App