सोनभद्र

दो माह से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जीने को मजबूर काशीकुड़ टोला के ग्रामीण

म्योरपुर सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी के काशीकुड़ टोला में पिछले दो माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरा टोला अंधेरे में डूबा हुआ है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इसे बदला नहीं गया है। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई। साथ ही टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि काशीकुड़ टोला 100 प्रतिशत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली न होने से लोगों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। रात में अंधेरे के कारण जहां सुरक्षा की चिंता बनी रहती है, वहीं दिन में गर्मी से लोग बेहाल हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और गर्मी के कारण कई बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान समाजसेवी राजू कुमार गुप्त ने कहा कि यदि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल इस क्षेत्र की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदर्शन में कुलदीप सिंह गौड़, मोहर सिंह गौड़, रामलाल गौड़, रमाशंकर गौड़, हीरा सिंह गौड़, सुप्रीम गौड़, रघुवीर सिंह सहित कई ग्रामीण, महिलाएं और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में शासन और बिजली विभाग से मांग की कि काशीकुड़ टोला में अविलंब नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण
Download App