सोनभद्र

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।स्थानीय पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह विवाद डीजे पर डांस करने को लेकर शुरू हुआ था जो गाली-गलौज और मारपीट तक जा पहुँचा।रविवार की शाम थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी।इसी दौरान ग्राम झीलो में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली।पुलिस टीम जब मौके पर पहुँची, तो पाया कि प्रथम पक्ष राजकुमार आदि 07 लोग और द्वितीय पक्ष रामसरन आदि 05 लोग डीजे पर डांस करने की बात को लेकर आपस में उलझे हुए थे। पुलिस के समझाने-बुझाने के बावजूद दोनों पक्ष उग्र होकर एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने पर आमादा थे।मौके पर बिगड़ते हालात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत,पुलिस टीम ने दोनों पक्षों के कुल 12 लोगों को हिरासत में ले लिया।अभियुक्तों की गिरफ्तारी बीएनएसएस की धारा के अंतर्गत की गई है।गिरफ्तार अभियुक्तों में
प्रथम पक्ष चेतवा गांव निवासी राजकुमार (42) राजेन्द्र प्रसाद (46) सतीश कुमार (18) आशीष कुमार (19)डेमा धरिकार (22) एवं रामसागर धरिकार (58)द्वितीय पक्ष महुली गांव के रामसरन (43) रोहित (23) विजय प्रकाश (22)विजेन्दर (32)नखडू (30) एवं राजेश (35)
शामिल है।सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय दुद्धी भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App